राजगढ़ 05 जून *सात साल से फरार स्थाई वारंटी भोजपुर पुलिस की गिरफ्त मे।*
ठाकुर हरपाल सिंह परमार
दिनांक 5 जून 2022 को थाना प्रभारी भोजपुर प्रभात गौड को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वारंटी राम प्रसाद उर्फ प्रताप सिंह तंवर 40 साल निवासी मोडलीपुरा जो घटना दिनांक से ही फरार होकर राजस्थान मे छुपा बैठा था अभी थाना भोजपुर अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग के पास, बारोल जोड़ पर वाहन के इंतजार में बैठा है सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, एसडीओपी खिलचीपुर आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भोजपुर प्रभात गौड के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु रवाना किया जिसने आरोपी को पकड़कर सफलता हासिल की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा
उक्त कार्य में थाना प्रभारी भोजपुर प्रभात गौड, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक मनोहरसिंह, प्रधान आरक्षक मोहन शर्मा, आरक्षक गिर्राज, महेश, महिला आरक्षक पूजा की विशेष भूमिका रही।

More Stories
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*
*पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : मीरगंज व धमदाहा में सहयोग शिविर, मंत्री लेशी सिंह व डीएम ने किया निरीक्षण*