राँची झारखण्ड04जनवरी2023*आईएएस पूजा सिंघल जेल से रिहा।
राँची। ईडी की टीम ने मनरेगा घोटाले मामले में आइएएस पूजा सिंघल को 11 मई को गिरफ्तार किया था। करीब 8 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने आइएएस पूजा सिंघल को अंतरिम जमानत दे दी है। अंतरिम जमानत मिलने के बाद बुधवार को पूजा सिंघल जेल से बाहर निकली हैं। पूजा सिंघल को लेने के लिए पति अभिषेक झा होटवार जेल पहुंचे थे, उनके साथ वह कार में बैठ कर जेल से बाहर निकल गयी। आपको बता दें कि कोर्ट का आदेश जेल पहुंचा और सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूजा सिंघल को जेल से रिहा कर दिया गया। लेकिन उन्हें झारखंड में रहने की इजाजत नहीं है। वह दिल्ली, गुड़गांव या मुंबई में ही रह सकती हैं।

More Stories
कानपुर देहात २२ जनवरी २६*शासन के निर्देशानुसार डीएम के निर्देशन में चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा माह
पूर्णिया बिहार21जनवरी 26* कस्बा के विकास को मिलेगा नया आयाम, विधायक नितेश कुमार का गर्म जोशी से इस्तकबाल
प्रयागराज २२ जनवरी २६**योगी आदित्यनाथ की सरकार का शंकराचार्य पर अगला वार।*