वाराणसी14अक्टूबर26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन*
*सीएम योगी ने काल भैरव मंदिर में मौजूद बच्चों को स्नेह के साथ चॉकलेट दी और बातचीत की, बच्चे भी मुख्यमंत्री से पूरे उत्साह के साथ वार्ता कर रहे थे*
वाराणसी से नीलिमा राय कि रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आरती की। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर बार की तरह इस बार भी काल भैरव मंदिर में मौजूद बच्चों को स्नेह के साथ चॉकलेट दी और उनके पढ़ाई-लिखाई के बाबत बातचीत की। बच्चे भी मुख्यमंत्री से पूरी सहजता एवं उत्साह के साथ वार्ता कर रहे थे।
दर्शन पूजन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुनील पटेल सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* मिशन शक्ति अभियान: छात्रा अंजनी पाल बनीं एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी,
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: रूड़की रोड स्थित ए.सी.एन. हॉस्पिटल सील,,,
कौशाम्बी 14 अक्टूबर 26*रामलीला मंच पर परशुराम का रौद्र रूप और लक्ष्मण के करारे जवाब देखने उमड़ी जनता*