March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

यूपीआजतक 19जनवरी24*दोपहप 1 बजे की बड़ी खबरें...................*

यूपीआजतक 19जनवरी24*दोपहप 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

यूपीआजतक 19जनवरी24*दोपहप 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बयान,BJP हर जगह सफाई अभियान चला रही- भूपेंद्र चौधरी, हम 500 साल से इंतजार कर रहे थे- भूपेंद्र चौधरी, 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन है – भूपेंद्र चौधरी, सपा हमेशा राम के अस्तित्व को नकारते है- चौधरी, चुनाव में जनता सपा को सबक सिखाएगी- भूपेंद्र चौधरी

➡संभल- संभल में अचानक कार बनी आग का गोला,आग बुझाने के प्रयास के बाद भी नहीं बची कार,जलती कार का वीडियो शोसल मिडिया पर वायरल,जलती कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,थाना हयातनगर क्षेत्र के बहजोई रोड की घटना.

➡फर्रुखाबाद -अनियंत्रित कार सवार ने बाइक में मारी टक्कर ,बाइक सवार एक की मौत, 2 लोग गंभीर घायल,कार बाइक में टक्कर मारकर ठेले में जा घुसी,दोनों घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती,थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचाल घाट की घटना.

➡कानपुर – उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे कानपुर,अखिल भारतीय संगठन AIFUCTO में की शिरकत,डिप्टी सीएम ने 33वें वार्षिक अधिवेशन में की शिरकत,CSJM ऑडिटोरियम में हो रहा 2 दिवसीय अधिवेशन,अधिवेशन में देश-विदेश के शिक्षक, प्रोफेसर हुए शामिल,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

➡बदायूं – संदिग्ध हालत में किसान के पैर में लगी गोली, देर रात खेत में रखवाली कर रहा था किसान, पीड़ित ने 3 लोगों पर लगाया गोली मारने का आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, कादरचौक थाना क्षेत्र के मुंशी नगला का मामला.

➡गोंडा – गैस सिलेंडर से लदी गाड़ी में ब्लास्ट का मामला,आधा किलोमीटर में फैला गैस सिलेंडरों का मलबा, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ट्रक का नामोनिशान नहीं,2 घंटे बाद मौका ए वारदात पहुंची फायर ब्रिगेड , सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का काम जारी, लखनऊ रोड चालू होने में 1 घंटे का लगेगा समय , बुढ़वलिया गांव के दोनों और कई किलोमीटर जाम,गोंडा लखनऊ रोड के बुढ़वलिया गांव की घटना

➡बस्ती- सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, 2 बाइक की भिड़ंत के दौरान आई थी गंभीर चोट, लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में किया था भर्ती,इलाज के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत तोड़ा दम,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, गौर क्षेत्र के टिनिच शुक्ल गांव का मामला.

➡शामली – तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा,बाइक सवार युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,कांधला क्षेत्र के गांव सुनना का रहने वाला था युवक,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,थाना कांधला क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा.

➡कानपुर देहात – गांव के पास खेत में पड़ा मिला युवक का शव,युवक की हथौड़े से पीट पीटकर की गई हत्या,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,सिकंदरा क्षेत्र के गांव रसधान के पास की घटना

Taza Khabar