मेरठ १९ फरवरी २६ * ठगी के माइंड गेम की ऐसी घटना कि जिसे पढ़कर आपका सर भी चकरा जाएगा-
मेरठ — फोन पर खेला ऐसा दिमागी खेल, 1 करोड़ की ज्वैलरी ठगी
मेरठ के रघुनंदन ज्वेलर्स में ठग ने बेहद चालाकी से कई लोगों को आपस में उलझाकर 1 करोड़ रुपये की ज्वैलरी लेकर फरार हो गया।
ठग ने खुद को दिल्ली का बड़ा ज्वैलरी कारोबारी बताकर दुकान पर व्हाट्सएप कॉल किया और कहा कि उसका “भतीजा” ज्वैलरी देखने आएगा। कुछ देर बाद एक युवक दुकान पर पहुंचा, ज्वैलरी पसंद की और फोन पर बात कराई।
फोन वाले ने कहा कि वह कैश भेज रहा है। थोड़ी देर में चार लड़के आए और करीब 1 करोड़ रुपये नकद देकर चले गए। दुकानदार ने पैसे गिनकर पहले आए युवक को ज्वैलरी से भरा बैग दे दिया, जिसे वह लेकर तुरंत निकल गया।
कुछ समय बाद वे चारों लड़के वापस आए और ज्वैलरी मांगी। दुकानदार ने कहा कि सामान तो उनके ही आदमी को दे दिया गया है। इस पर उन्होंने साफ कहा कि वे उस युवक को नहीं जानते, उन्हें सिर्फ किसी ने पैसे देकर यहां पहुंचाने को कहा था।
यहीं से पता चला कि ठग ने अलग-अलग लोगों को अलग कहानी सुनाई, सबको एक ही जगह बुलाया और सबको एक-दूसरे का आदमी बताकर भरोसा दिला दिया। इसी भ्रम का फायदा उठाकर वह ज्वैलरी लेकर फरार हो गया।
बाद में एक अन्य व्यक्ति भी पैसे मांगने पहुंचा, जिससे साफ हो गया कि ठग ने कई लोगों को इस्तेमाल कर पूरी साजिश रची थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और सर्राफा बाजार में इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

More Stories
पूर्णिया बिहार19 फरवरी26*पूर्णिया में पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण, बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की समीक्षा
पूर्णिया बिहार19 फरवरी26 विधायक विजय खेमका ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे, सदन में गूंजी पूर्णिया की आवाज
लखनऊ १९ फरवरी २६ * जगह जगह खुदाई से त्रस्त व्यापारी संजय गुप्ता के नेतृत्व में महापौर जी से मिले