मुरादाबाद20अक्टूबर24*उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद में महिला पुलिस कांस्टेबल की मिली सिर कटी लाश, मचा हड़कंप,
महिला कांस्टेबल की मिली सिर कटी लाश,
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला कांस्टेबल की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात ये है कि मृत महिला का पति भी एक पुलिसकर्मी है। मुरादाबाद में महिला कांस्टेबल की सिर काटकर हत्या हुई है।
मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में रामगंगा रोड पर महिला की सिर कटी लाश मिली। वहां से पचास मीटर दूर गली हालत में सिर मिला। महिला की पहचान रामपुर में तैनात कांस्टेबल रिंकी के रूप में हुई है। रिंकी का पति सोनू भी पुलिस में है। सोनू रामपुर की स्पेशल ब्रांच में तैनात है। सोनू ने रामपुर के थाना सिविल लाइंस में पत्नी रिंकी की गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी, लेकिन अब रिंकी की लाश मिलने के बाद रिंकी के पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

More Stories
मथुरा 11 अगस्त 26*थाना राया पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के अपराध मे वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
राँची11अगस्त26*13 साल में 12 परीक्षा पास करनेवाला TDPL मैनेजर, अभय तिवारी की गिरफ्तारी से JPSC घोटाले के सिंडिकेट का खुला राज*
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…