May 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुम्बई2 मई26*सुजॉय मुखर्जी ने 'हुनर' के लिए सर्वश्रेष्ठ सामाजिक शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता।

मुम्बई2 मई26*सुजॉय मुखर्जी ने ‘हुनर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सामाजिक शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता।

मुम्बई2 मई26*सुजॉय मुखर्जी ने ‘हुनर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सामाजिक शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता।

मुम्बई*16वें दादा साहब फाल्के फिल्म महोत्सव 2026 में फिल्म निर्देशक सुजॉय मुखर्जी ने ‘हुनर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सामाजिक शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता।

फिल्ममेकर सुजॉय मुखर्जी को उनकी शॉर्ट फिल्म हुनर के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 30 अप्रैल 2026 में बेस्ट सोशल शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

हुनर एक संवेदनशील सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म है, जो यह दर्शाती है कि कैसे माता-पिता अक्सर अनजाने में अपने अधूरे सपनों को बच्चों पर थोप देते हैं, जिससे उनकी वास्तविक प्रतिभा और इच्छाएं दब जाती हैं। यह फिल्म दर्शकों के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने में सफल रही है।

फिल्म में रोहित रॉय, मधुरिमा तुली और विधान शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन सुजॉय मुखर्जी ने किया है, जबकि स्क्रीनप्ले सुनील कपूर, अजीता काले और सुजॉय मुखर्जी द्वारा तैयार किया गया है।

यह फिल्म अब तक विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में 25 से अधिक पुरस्कार जीत चुकी है। इसे अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, नासिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, मुंबई शॉर्ट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दिल्ली शॉर्ट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, लायंस गोल्ड अवॉर्ड्स, गोल्डन ज्यूरी फिल्म फेस्टिवल सहित कई प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित किया गया है। फिल्म ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस जैसे प्रमुख पुरस्कार हासिल किए हैं।

सुजॉय मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी और उन्होंने *महबूब मेरे महबूब, हम है कमाल के और प्यार प्यार जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया है। बाद में उन्होंने लेखन, निर्देशन और प्रोडक्शन में अपनी पहचान बनाई।

वे प्रसिद्ध फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं महान फिल्म निर्माता शशधर के पोते तथा लीजेंड फिल्म स्टार जॉय मुखर्जी के बेटे हैं। वर्तमान में वे मशहूर मुंबई मैं स्थित फिल्मालय स्टूडियो के मालिक भी हैं।

उनकी पिछली शॉर्ट फिल्म “अब मुझे उड़ना है” को भी काफी सराहना मिली थी और इसने 39 पुरस्कार अपने नाम किए थे। अभी आगामी समय मै कुछ बड़ी फिल्मस प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं।

Taza Khabar