July 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुम्बई ७ जुलाई २६*खतरे का था अंदाजा, कर रहे थे सामान पैक... पर चंद घंटों की देरी और उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार_*

मुम्बई ७ जुलाई २६*खतरे का था अंदाजा, कर रहे थे सामान पैक… पर चंद घंटों की देरी और उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार_*

मुम्बई ७ जुलाई २६*खतरे का था अंदाजा, कर रहे थे सामान पैक… पर चंद घंटों की देरी और उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार_*

मुम्बई * मुंबई में बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। एक मजदूर की पत्नी और चार बच्चों की मां, अख्तर जहां को खतरे का अंदाजा हो गया था। उनके टिन-शेड वाले घर से बगल में बनी इमारत गिरने वाली थी, इसके साफ संकेत दिख रहे थे। जहां और उनके पति मोइनुद्दीन वादिज अली शाह ने रविवार को घर बदलने का प्लान बनाया था, लेकिन शनिवार रात को ही हादसा हो गया।

लगातार हो रही बारिश के बीच, पड़ोस की जर्जर और गैर-कानूनी इमारत मुंबई के न्यू मंडला इलाके में परिवार के घर पर गिर गई। पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार ने अगले दिन घर खाली करने का प्लान बनाया था क्योंकि लगातार बारिश की वजह से बगल की इमारत असुरक्षित हो गई थी।

*घर खाली कर पाते, उससे पहले ही हो गया हादसा:*

एक पड़ोसी ने कहा कि बारिश में इमारत गिरने के डर से लोगों ने घर खाली करना शुरू कर दिया था। अख्तर जहां भी जाने के लिए सामान पैक कर रही थीं, तभी हादसा हो गया।मोइनुद्दीन, जो घटना से कुछ देर पहले ही बाहर निकले थे और बच गए, ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अपने परिवार को बता दिया था कि वे अगले दिन घर बदल देंगे। लेकिन उनके निकलने से कुछ देर पहले ही, बगल की इमारत उनके टिन-शेड वाले घर पर गिर गई, जिससे घर में मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए।

Taza Khabar