मुजफ्फरपुर27अगस्त23* फ्रिज ब्लास्ट, घर में सो रही ननद और भाभी जिंदा जलीं*
*बड़ी खबर* : मुजफ्फरपुर में फ्रिज में धमाका हुआ है। जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के डुमरी परमानंदपुर गांव में देर रात एक घर में फ्रिज में विस्फोट होने से दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना देर रात करीब एक बजे की है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवरिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में देर रात करीब एक बजे एक घर में शॉर्ट सर्किट होने के साथ अचानक फ्रिज में जोरदार धमाका हो गया और देखते ही देखते घर में आग लग गई। विस्फोट इतना भयानक था कि मां की आंखों के सामने उसकी बेटी और बहू आग की चपेट में आ गई। जब तक आसपास के लोग धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग में जलने से ननद-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई।
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें