मुजफ्फरपुर बिहार17अगस्त23*जिले में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आज का मुजफ्फरपुर बंद अभूतपूर्व रहा।
शैलेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
मुजफ्फरपुर को अपराधियों के खिलाफ, यशी सिंह व खुशी पासवान के परिजनों को न्याय दिलाने और जिले में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आज का मुजफ्फरपुर बंद अभूतपूर्व रहा। जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक मुजफ्फरपुर इकाई के आह्वान पर मुजफ्फरपुर बंदी को यहाँ के तमाम प्रगतिशील संगठनों ने मिलकर सफल बनाया। इस बंद का राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं था, क्योंकि यह मुजफ्फरपुर आम अवाम का उनकी जिंदगी को बचाने के लिए सिस्टम और सरकार तक संदेश देने के लिए था, जिसका अद्वितीय सफल आयोजन किया गया। अन्याय और अपराध के खिलाफ लड़ाई शुरू हो गई है। अब हम इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम इस बंद को सफल बनाने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त करते हैं।

More Stories
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।
अयोध्या १२ मार्च २६ * सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन