मुजफ्फरनगर29 jun 26* बाल श्रम पर बड़ा एक्शन! संयुक्त टीम ने चलाया विशेष अभियान
मुजफ्फरनगर | उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद में एक माह तक चलने वाले बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के आदेश तथा सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह के निर्देशन में श्रम विभाग, मानव तस्करी विरोधी थाना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था की टीम ने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आर्य समाज रोड, मीनाक्षी चौक और जानसठ रोड सहित कई क्षेत्रों में अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान बाल श्रमिकों की पहचान कर संबंधित सेवायोजकों को नोटिस जारी करते हुए विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराना कानूनन अपराध है तथा प्रत्येक बच्चे का पहला अधिकार शिक्षा है। उन्होंने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से बाल श्रम समाप्त करने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अपील की।
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*