मुजफ्फरनगर10मई*दबंगई की सरेआम मुनादी
एंकर = उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक व्यक्ति की दबंगई उस समय देखने को मिली जब उसने गाँव मे बाक़ायदा मुनादी कराकर खुलेआम दलित परिवारों को धमकी तक दे डाली।
दरअसल चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी खुर्द गाँव में सोमवार को कुख्यात अपराधी रहे विक्की त्यागी के पिता राजबीर सिंह के द्वारा एक तुगलकी फरमान जारी किया गया।जिसके चलते राजवीर सिंह ने गाँव में बाक़ायदा मुनादी कराकर दलित समाज के लोगों को चेतावनी दी है कि अगर उसके खेत पर समाधी और टुवैल पर अगर कोई भी दलित समाज का व्यक्ति जाएगा तो उस पर पाँच हज़ार रुपयों का जुर्माना व 50 जूतों की सजा दी जाएगी।
मुनादी के दौरान गाँव के किसी व्यक्ति ने इसे अपने मोबाईल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुज़फ्फरनगर अभिषेक यादव के आदेश क्षेत्रीय पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर तथाकथित प्रधान राजवीर सिंह और उसके एक अन्य साथी को गिरफ़्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस मामले में एसएसपी अभिषेक यादव ने चेतावनी देते हुए कहा है की आरोपी राजवीर सिंह के ऊपर भविष्य में गुंडा अधिनियम के अंतर्गत भी कार्यवाही भी की जाएगी।
बाइट = अभिषेक यादव ( एसएसपी – मुज़फ्फरनगर )
More Stories
कानपुर देहात28 अक्टूबर 26*रनिया विधानसभा में सुनील कुमार निषाद की बढ़ती सक्रियता,
कानपुर नगर 28*पनकी में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश: आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
नई दिल्ली 28 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*