मुगलसराय23दिसम्बर24*मंगलवार 24 दिसम्बर को बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च में शामिल होने का आवाहन
मुगलसराय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा• अजय राय जी पूर्व मंत्री के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के तत्वाधान में कांग्रेसजनो संग ओङवार, काशीराम आवास, चतुर्भुजपुर वार्ड में जनचौपाल लगाया व भ्रमण कर लोगो से मंगलवार 24 दिसम्बर को बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च में शामिल होने का अनुरोध किया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने माफ़ी माँगो- माफ़ी माँगो, अमित शाह माफ़ी माँगो! बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान! जैसे नारे लगाते रहे।
जनचौपाल में निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में बाबासाहेब का अपमान किया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा और आर एस एस हमेशा ही बाबासाहेब और संविधान का अपमान करती आई है। इनकी सोच ही दलित विरोधी है।
मुगलसराय शहर के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की इस दलित विरोधी मानसिकता का पुरजोर विरोध किया। बाबासाहेब के अपमान के लिए अमित शाह को देश से माफी मांगनी होगी।
जनचौपाल में मुख्यरूप से निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, नेहाल अख्तर, हंसराज शर्मा, मुराहू,राम,हीरालाल, राजू सोनकर, हरिश्चंद्र, लखंदर,राकेश कुमार,राजेन्द्र रावत,अजीत कुमार अशोक कुमार, राहुल, दिगंबर राजेंद्र सोनकर, राजकुमार,भूपेन्द्र कुमार, सुपेंदर कुमार, शाहिद कुमार,रामलखन आदि लोग उपस्थित थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन निवर्तमान शहर सचिव हंसराज शर्मा ने किपा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*