*सोशल मीडिया ब्रेकिंग न्यूज़*
मुंबई21अक्टूबर24*शिवसेना उद्धव गुट से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी विवादों में घिर गई हैं। उनका एक वीडियो वायरल है जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महानतम नेता करार दे रही हैं।
मोदी की तारीफ का वीडियो प्रियंका को महंगा पड़ गया। इंटरनेट पर तूफान मच गया। प्रियंका पिछले दो दिनो से इंटरनेट पर चर्चा का विषय हैं।
हालांकि वो कुछ जवाब नहीं दे रही थी लेकिन उनका सब्र टूट गया और उन्होंने लखनऊ के सोशल मीडिया के पत्रकार अनिल यादव को दो टके का पत्रकार कहा।
इसके पहले सोशल मीडिया पत्रकार अनिल यादव और आवेश तिवारी ने प्रियंका चतुर्वेदी पर खूब कटाक्ष किए थे। और लिखा था कि इन्हें पहचान लिया जाए। इन्हें बाला साहेब और उद्धव में बड़ा नेता नहीं दिखता।
प्रियंका ने अपने वायरल वीडियो को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!