मुंबई १५ दिसंबर २५ * ने कल्याण से एक 19 साल के रैपिडो ड्राइवर को गिरफ्तार किया . …
मुंबई पुलिस ने कल्याण से एक 19 साल के रैपिडो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उसपर 26 वर्षीय महिला के साथ लूटपाट और छेड़छाड़ करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।यह मामला शनिवार की शाम का है। कल्याण में महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर बलिरामसिंह परदेशी ने बताया, “हमें आरोपी के पास एक चाकू भी मिली है। उसकी पहचान सिद्धेश परदेशी के रूप में हुई है। वो कल्याण के खड़कपाड़ा का रहने वाला है और सातवीं कक्षा से ही पढ़ाई छोड़ चुका है।”
मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले डेढ़ महीने से ही रैपिडो में कार्यरत है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम 7 बजे उसने कल्याण रेलवे स्टेशन से जिम जाने के लिए रैपिडो टैक्सी बुक की थी। सिद्धेश उसे लेने आया था। मगर, जिम जाने की बजाए उसने स्कूटर को सिंडिकेट इलाके में सुनसान रास्ते की तरफ घुमा दिया।
पीड़िता ने शिकायक में कहा, “जब महिला ने आपत्ति जताई, तो सिद्धेश ने कुछ दूर जाकर स्कूटर रोका और महिला का हाथ पकड़ लिया। उसने महिला के साथ गलत व्यवहार किया और उसका पर्स छीनकर भागने लगा।”
#Mumbai #Police

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*