October 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 17 अक्टूबर26*मिशन शक्ति: कक्षा नौ की छात्रा ईशा बनीं एक दिन की एसडीएम,50 शिकायतें सुनीं*

बांदा 17 अक्टूबर26*मिशन शक्ति: कक्षा नौ की छात्रा ईशा बनीं एक दिन की एसडीएम,50 शिकायतें सुनीं*

बांदा 17 अक्टूबर26*मिशन शक्ति: कक्षा नौ की छात्रा ईशा बनीं एक दिन की एसडीएम,50 शिकायतें सुनीं*

**पांच मामलों का मौके पर निस्तारण,शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

पैलानी/बांदा।मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज पैलानी की कक्षा नौ की छात्रा ईशा देवी को एक दिन का उपजिलाधिकारी बनाया गया। पैलानी तहसील के महर्षि पैल सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ईशा ने अधिकारियों की भूमिका निभाते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।उन्होंने कुल 50 मामलों को सुना,जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।शेष मामलों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान चिल्ला निवासी मुस्ताक अहमद पुत्र इमाम अली ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि लेखपाल ने जमीन की गलत पैमाइश की है।उन्होंने भूमि की दोबारा पैमाइश कराने की मांग की। वहीं,जसपुरा निवासी गोरे सिंह ने हर घर जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।एक दिन की एसडीएम बनीं ईशा देवी ने शिकायतों को सुनते हुए संबंधित मामलों में जांच कराकर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।मिशन शक्ति के तहत छात्रा को प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपने का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना रहा।इस दौरान उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह, तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतिज्ञा सिंह सहित तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Taza Khabar