बांदा 6 अक्टूबर 26*इंडियन ऑयल पंप पर मिलावटी पेट्रोल का आरोप, एक दर्जन बाइक खराब*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।* शहर के कचहरी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मिलावटी पेट्रोल से करीब एक दर्जन दोपहिया वाहन खराब हो गए।
पीड़ित बाइक चालकों के अनुसार पेट्रोल डलवाने के तुरंत बाद गाड़ियां बंद होने लगीं और स्टार्ट नहीं हुईं। आक्रोशित चालकों ने पंप पर पहुंचकर मिलावटी पेट्रोल वापस किया। कई लोगों ने इंजन खराब होने की शिकायत भी की है।
मामले में पंप संचालक ने माना कि कहीं न कहीं गड़बड़ हुई है, लेकिन दावा किया कि उनके सिस्टम में पेट्रोल की क्वालिटी सही दिख रही है।
घटना के बाद वाहन चालकों में रोष है। लोगों ने जिला प्रशासन से पेट्रोल पंप की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
More Stories
मथुरा 6 अक्टूबर 26*ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा का निधन
मथुरा 6 अक्टूबर 26*बिजली विभाग की अड़ींग में मनमानी-सुबह-सायं गांव में एक साल से कर देते हैं अंधेरा
मथुरा 6 अक्टूबर 26 मथुरा पुलिस द्वारा संबंधित जिलों से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा को सकुशल बरामद किया