February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर8जुलाई24*जलकल अभियन्ता को नगर पालिका ने अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर दी विदाई*

मिर्जापुर8जुलाई24*जलकल अभियन्ता को नगर पालिका ने अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर दी विदाई*

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक

मिर्जापुर8जुलाई24*जलकल अभियन्ता को नगर पालिका ने अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर दी विदाई*

मीरजापुर।नगर पालिका के जलकल अभियंता का शासन द्वारा प्रयागराज नगर निगम में ट्रांसफर किया गया है।सोमवार को पालिका के प्रधान कार्यालय पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर,ईओ जी लाल,सभासद,पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विदाई समारोह में जलकल अभियंता को अंगवस्त्र,माल्यार्पण एवं मोमेंटो दे देकर उनको सम्मानित कर विदाई दी।विदाई समारोह में सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना,सामाजिक जीवन और पालिका के साथ रहे अनुभव को सांझा किया।इस सम्मान समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्यार को देख उनकी आँखों मे ख़ुशी के आँसू झलक आये,उनके आखों में आसू को देकर सभासद राम यादव,पालिका के अधिकारियो और कर्मचारियों के आखों से आसू छलक आए।बता दे अपने तीन साल के कार्यकाल के जनता को इस भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था करना हो,नगर के किसी भी इलाके में पाइप लाइन बाधित होने,मशीन जलने पर तत्काल उसके निस्तारण के लिए कर्मचारियों को निर्देशित करना एवं खुद मौके पर पहुंचकर उसका निरीक्षण भी करना शामिल है।वर्ष में दो बार लगने वाले विध्याचल मेले में पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखना हो,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी फिल्टर करवा कर नगर में आपूर्ति करना हो।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा की जलकल अभियंता ने अपने कार्य शैली से सभी को प्रभावित किया है।इस भीषण गर्मी में जब भी नगर में पानी से सबंधित कोई भी समस्या आती,जलकल अभियंता उसको प्राथमिकता के आधार पर करवाते थे।इन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया है।नगर पालिका मीरजापुर में अपनी कार्य की छाप यहां छोड़कर जा रहे है।इनके जाने का दुःख सभी के चेहरे पर साफ झलका है।इन्होंने जो भी सेवाए दी है,उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए इनके आगे के जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।जलकल अभियंता ने कहा की इन तीन सालो में मीरजापुर से अलग जुड़ाव हो गया था।पालिका परिवार के सदस्य के नाते जो भी समस्या आती थी उसका निस्तारण करवाया जाता था।नगर पालिका अध्यक्ष,सभासद एवं उन सभी अधिकारियो और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।जिनके सहयोग से इन कार्यों को करवा पाया।इनके दिए गए प्यार और सम्मान को हमेशा याद रखूंगा।इस मौके पर सभासद अलंकार जायसवाल,राम यादव,राकेश यादव,शिवम कुमार,कमलेश मौर्या,नीरज गुप्ता,शशिधर साहू,शिव सोनी,श्री किशन कसेरा,रूपेश यादव,गौरव उमर,जसविंदर सिंह गोल्डी,अवर अभियंता जटाशंकर पटेल,मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ,अनिल यादव,बालगोविंद अग्रवाल,कर्मचारी संघ से अश्वनी कुमार,आशीष सुदर्शन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar