भिण्ड8जुलाई24*शिकायतों का निस्तारण न करने वाले15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
*कलेक्टर ने सीएम हैल्पलाईन की लंबित शिकातयों का निराकरण न करने वाले 15 अधिकारियों को दिए कारण बताओ नोटिस*
*भिण्ड 08 जुलाई 2024/*
कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने सीएम हैल्पलाईन की लंबित शिकायतो का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण न करने वाले 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि वरती गई लापरवाही पर सिविल सेवा आचरण संहिता में उल्लेखित नियमों के क्रम में कार्यवाही अथवा दण्ड स्वरूप तीन दिवस का वेतन काटे जाने की कार्यवाही की जावेगी। आप नोटिस का जवाब सात दिवस के अन्दर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। अन्यथा की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें सिविल सर्जन डॉ आरके मिश्रा, सीएमएचओ डॉ शिवराम सिंह, कनिष्ठ यंत्री गोहद ग्रामीण म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.श्री सुधीप बडोले, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री एव्ही साहू, सीडीपीओ गोरमी श्री विवेक विंचूरकर, उप संचालक कृषि श्री रामसुजान शर्मा, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री रामकुमार सिंह, रीजनल मैनेजर इण्डियन ऑवरसीज बैंक भिण्ड श्री शंकरानंद झा, कनिष्ठ यंत्री एमपीईबी भिण्ड ग्रामीण श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, उप वन मण्डलाधिकारी श्री एनएन अहिरवार, सीईओ जनपद अटेर श्री राजधर पटेल, सीएमओ भिण्ड श्री यशवंत वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी गोहद डॉ सुमित तोमर एवं सीईओ जनपद रौन/ लहार श्री आरिफ खांन शामिल है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*