मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:31 मई 25 *अहिल्याबाई होलकर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई*
आज मिर्जापुर के लोहिया ट्रस्ट में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाईं होलकर की जयंती मनाई। वक्ताओं ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर एक महान शासक, समाजसेविका और धार्मिक नेता थीं, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में भारत के महाराष्ट्र राज्य के मालवा क्षेत्र पर शासन किया था। वह अपनी बुद्धिमत्ता, न्यायप्रियता और धार्मिक सहिष्णुता के लिए जानी जाती हैं।
अहिल्याबाई होलकर का जन्म 1725 में हुआ था और उन्होंने अपने पति खंडेराव होलकर की मृत्यु के बाद मालवा की गद्दी संभाली।
कार्यक्रम में देवी प्रसाद चौधरी, अशोक यादव, सुरेन्द्र कुमार सिंह पटेल, राजेश भारतीय, आदर्श यादव, वंदना गुप्ता , संतोष गोयल, राजेश भारतीय, बलराम यादव, शक्ति श्रीवास्तव, रामगोपाल बिंद,अशफाक अहमद, मेवालाल प्रजापति, रोजी, शाहिबा, फरीदा, निदा उषा देवी, कौशल्या इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की कार्रवाई, अपराधियों पर नकेल
*T20 world cup : सैमसन के अर्धशतक से भारत फाइनल में, बेथेल के शतक के बावजूद इंग्लैंड सात रन से हारा,
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया