मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक।
मिर्जापुर:31मई25*प्रयास “सुलझे गाँव बढ़े गाँव’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।
मिनी लोक अदालत में कुल 61 मुकदमें निस्तारित हुए और 75,150 रूपया जुमार्ना वसूल किया गया।
मीरजापुर आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द कुमार मिश्रा ।।.. अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव विनय आर्या, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गरिमा सिंह, सिविल जज (जू०डि०) अणिमा मिश्रा, न्यायधिकारी ग्राम न्यायालय मड़िहान, प्रिती सिंह ।। एवं डिस्ट्रीक्ट बार ऐसोसियेशन के अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे संयुक्त रूप से ग्राम न्यायालय मड़िहान के परिसर में मिनी लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किये।
जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा।। ने उपस्थित न्यायिक अधिकारीगणों से मिनी लोक अदालतें कि सफलता की उद्देश्य एवं गरीबो की मदद के लिए उनके मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण करने एवं वादकारियों को अधिकतम सहुलियत प्रदान करने का निर्देश दिए।
निस्तारित मुकदमों का विवरण
न्यायधिकारी ग्राम न्यायलय, मड़िहान प्रिती सिंह ने जुर्म स्वीकार के आधार पर कुल 17 मामलों का निस्तारण तथा समझौते के आधार पर कुल 04 मामलों का निस्तारण किए और 21,000 रूपया जुर्माना वसूला गया ।
सिविल जज (जू०डि०) / न्यायिक मजिस्ट्रेट, अणिमा मिश्रा ने थाना-राजगढ़ के कुल 40 मामलों का निस्तारण किए और 54150 रूपया जुर्माना वसूल किया। उक्त मिनी लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा- ।। ने मुकदमा विहिन ग्राम के रूप में ग्राम की स्थापना एवं संचाल में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं ग्राम स्तर पर आपसी समन्वय, विवादों का शान्तिपूर्ण समाधान, सामाजिक सौहार्द और सामूहिक निर्णय की प्रक्रिया को प्राथमिकता देकर अपने-अपने ग्राम को न्यायालयीन मुकदमों से मुक्त रखने वाले ग्राम-तेन्दुआ खुर्द के ग्राम प्रधान तारा देवी, ग्राम पथरखुरा एवं चिखुरिया, के ग्राम प्रधान आशा देवी, ग्राम-खम्हरिया के ग्राम प्रधान रामलाल कोल, ग्राम पतेरी के ग्राम प्रधान सरिता सिंह, ग्राम भावा के ग्राम प्रधान मीना सोनी, एवं ग्राम ददरा पहाड़ी के ग्राम प्रधान बाबूनन्दन यादव प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जनपद न्यायाधीश ने बताया की यह पहल अन्य ग्रामों के लिये भी प्रेरणा दायक है, और आपका यह प्रयास “सुलझे गाँव बढ़े गाँव’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में न्यायलय प्रबन्धक अर्चित सिन्हा, लिपिक / कम्प्यूटर आपरेट, रंजीत कुमार पी०एल०वी० जय प्रकाश, पंकज कुमार, मुकेश कुमार एवं न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किए।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*