मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्जापुर:13 अगस्त 25 *🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान–2025*🇮🇳
पीएसी मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्रांक–पीएसी–ll–554(01)–2025/907 दिनांक 11.08.2025 के अनुपालन में आज दिनांक 13 *अगस्त* 2025 को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर में सेनानायक नैपाल सिंह (IPS) की उपस्थिति में *हर घर तिरंगा अभियान–2025* के अंतर्गत *तिरंगा रैली* का आयोजन किया गया। आमजनमानस में देशप्रेम की भावना को बढ़ाने, देश के प्रति सदैव ईमानदारी एवं निष्ठा से कर्तव्यों का पालन करने, देश सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने, हर घर तिरंगे का व्यापक प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई।
तिरंगा रैली में सूबेदार मेजर मनोज कुमार सिंह,सहायक शिविरपाल दिवाकर राय , प्रभारी दलनायक ड्यूटी दल रुदल सरोज एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।