मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर01फरवरी24*थाने और चौकी पर सुनवाई नहीं होने पर विकलांग पहुंचा पुलिस अधीक्षक के दरबार लगाया न्याय की गुहार*
लालचन्द पुत्र होरीलाल ग्राम बामी, पोस्ट- लहंगपुर, थाना व तहसील- लालगंज, जिला- मीरजापुर का निवासी अनुसूचित जाति का चमार गरीब व्यक्ति है। प्रार्थी व उसकी पत्नी दोनों विकलांग हैं प्रार्थी ने जीविको पार्जन हेतु बामी लहंगपुर मार्ग पर गुमती में साइकिल रिपेयरिंग का कार्य करता है। दिनांक 21.01.2024 को समय 11:00 बजे दिन जब प्रार्थी गुमती में बैठकर साइकिल रिपेयरिंग का कार्य कर रहा था उसी समय बामी से लहंगपुर की तरफ से राहुल पाण्डेय निवासी गंगहरा कलां ईरिक्शा से आर0ओ0 का पानी लेकर लहंगपुर की तरफ जा रहे थे, उन्होंने लापरवाही पूर्वक रिक्शा चलाते हुए प्रार्थी के गुमती में टक्कर मारा जिससे गुमती का पावा टूट गया तथा प्रार्थी के सिर में चोटे आई, ईरिक्शा रोक कर लोगों ने गुमती मरम्मत हेतु राहुल पाण्डेय से निवेदन किया तो उन्होंने मरम्मत हेतु समय मांगा प्रार्थी ने पुलिस चौकी लहंगपुर में दिनांक 21.01.2024 को प्रार्थना पत्र दिया तो चौकी इन्चार्ज ने कहा हमारे वश का नहीं है अपना देख लो। चौकी प्रभारी को बुलवाया गया, वहां पर चौकी प्रभारी ने कहा कि कल गुमती वन जाएगी, आप परेशान मत होइए। थाना पर उसे घर जाने के लिए कहा गया, आज तक प्रार्थी की गुमती की रिपेयरिंग तक नहीं कराया गया, अब राहुल पाण्डेय धमकी दे रहे हैं कि चमार साला अब क्या कर लेगा, हमने चौकी थाना को मिला लिया है। दिनांक 27.01. 2024 को हम प्रार्थी चौकी पर गये तो वहां मोजूद पंकज कुशवाहा व चौकी इन्चार्ज ने हम प्रार्थी से सुविधा शुल्क लेकर गुमती मरम्मत कराने की बात कही, जिनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग किया गया

More Stories
लखनऊ19अगस्त26*यूपी में भारी तबाही का अलर्ट: मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली19अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें