मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर: 4 सितंबर 25 *”लैंगिक संवेदनशीलता” पर विशेष जनजागरूकता अभियान*
शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के अनुपालन में एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में *’’संकल्प* हब फार इम्पावरममेंट ऑफ वूमेन योजना’’ के अन्तर्गत सितम्बर माह में जनपद, ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर दिनांक 02.09.2025 से 12.09.2025 तक 10 दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान के तहत आज दिनांक 04.09.2025 को जनपद मीरजापुर के जिला महिला अस्पताल में हब फाॅर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के कार्मिको द्वारा तृतीय दिवस के थीम- *लैंगिक संवेदनशीलता* पर विशेष अभियान चलाकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 वंदना मौर्या द्वारा सर्वाइकल कैंसर व माहवारी सुरक्षा के संबंध जागरूक किया गया।हब फाॅर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन कोआर्डिनेटर डॉ0 मंजू यादव द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकना, लैंगिक समानता महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास में वृद्धि तथा बालिका एवं महिला परक विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही सरकारी नीतियों से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाये जाने हेतु जागरूक किया गया ।जेण्डर स्पेशलिस्ट शालिनी देवी व दिव्या जायसवाल द्वारा स्टीकर व पम्पलेट वितरण कर जागरुक किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ पर शपथ कराकर कन्या जन्म एवं लैंगिक भेदभाव रोकने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जागरूकता टीम द्वारा विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों ,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना तथा वन स्टॉप में प्राप्त हो रही सुविधाओं व महिलाओं/बालिकाओं से सम्बंधित कानून के बारे में जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में हब फार इम्पावरमेंट आफ वूमेन के कार्मिक, मनीषा ऑफिसर नर्स, आशा बहुए ,लाभार्थी महिला व बालिकाओं सहित आम जन उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 लौह पुरुष को नमन करने गुजरात जा रही राष्ट्रीय एकता बाइक रैली पूर्णिया पहुंची*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 की बड़ी खबरें……………….*
New Delhi 15 October 2026* TODAYS TOP NEWS*from upaajtak news channel