मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर 02 अप्रैल 24*प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द का जगह-जगह हुआ स्वागत*
जनता के कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूॅगाः राजेन्द्र एस बिन्द
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द का गोपीगंज से मीरजापुर तक के कार्यक्रम में जाने पर नरउर बार्डर, श्रीपट्टी तिलठी, चील्ह, शास्त्रीपुल, विन्ध्याचल, कंतित शरीफ, इमामबाड़ा, त्रिमोहानी, सुन्दरघाट, वासलीगंज, संकटमोचन, रामबाग, घोड़े शहीद, फतहां, भरूहना, रमईपट्टी आदि जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने माल्र्यापण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जनता की भारी भीड़ उनके स्वागत में नजर आई। इस दौरान माॅ विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया और बाबा कंतित शरीफ पर चादर भी चढ़ाया तथा घोड़े शहीद पर संत रविदास एवं अम्बडेकर की मूर्ति पर माल्र्यापण किया और फतहां स्थित झूरी बिन्द के मूर्ति पर माल्र्यापण कर तत्पश्चात भरूहना चौराहा पर सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्र्यापण किया।
जगह-जगह स्वागत से अभिभूत प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीरजापुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। मै जनता के कार्यो के हर सुख दुख में शामिल होकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूॅगा। पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है। आपकी मेहनत व लगन से ही चुनाव जीता जा सकता है। आप अपने बूथ पर अभी से लगकर मेहनत करे और अपना बूथ जीताने का काम करे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथो को मजबूत करे। कहा कि सपा सरकार में किये गये जनहित के कार्यो को जनता के बीच जाकर बताये। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र पर लगातार हमला कर रही है। हमें लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को डॉ भीमराव अम्बेडकर, डॉ लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और नेता मुलायम सिंह के बताये रास्ते पर चलकर इनका मजबूती से जवाब देना होगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है। कहा कि सभी जाति और धर्म के लोगों से सम्पर्क करते रहे और वर्तमान सरकार की नाकामियो के बारे में बताने काम भी करे। उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि यह सरकार जिन लोकतंत्र की सीढ़ियों पर चढ़कर आज देश और प्रदेश पर हुकूमत कर रही है वह उन लोकतंत्र की सीढ़ियों को खत्म करना चाहती है।
बैठक में पूर्व सांसद लालचन्द कोल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, अशोक यादव, आशीष यादव, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, परवेज खान, रोहित शुक्ला, कीर्ति कोल, रविन्द्र बहादुर पटेल, सुरेन्द्र सिंह पटेल, जवाहर मौर्या, दामोदर मौर्या, सतीश मिश्रा, आदर्श यादव, रामराज पटेल, सुनील सिंह पटेल, परवीन बानो, रामगोपाल बिन्द, रामजी मौर्या, सियाराम जैसल, स्वामी शरण दूबे, रविप्रकाश त्रिपाठी, संजय यादव, झल्लू यादव, राणा प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश यादव, सोकिम अहमद, शैलेष पटेल, सुनीता यादव, नेहा खान, हाफिज रोशन अली, मेवालाल प्रजापति, अंकुर सिंह, श्याम अचल यादव, कौशिक कन्नौजिया, विशाल यादव, धर्मेन्द्र मौर्या, दिनेश यादव, सौरभ सिंह, भूपनारायण यादव, दीपक मौर्या, बब्बू चमार, भोला यादव, कन्हैया यादव, संतबीर मौर्या, राजकुमार यादव, जमुना यादव, उपेन्द्र तिवारी, सूर्यकान्त सिंह पटेल, ओमकार यादव, धीरेन्द्र सिंह, अशोक यादव, विजय यादव, राममिलन यादव, अशोक मिश्रा, रमेश गौड़, ओमप्रकाश सोनकर, शिवकुमार यादव, जमाल अहमद, अरशद अली, इन्द्रजीत मौर्या, अनीस खान, शराफल उल्ला खां, राकेश यादव, अयूब अली, श्यामसुन्दर सोनकर, डा0 राजेश यादव, विनोद यादव, जैन कुशवाहा, निसार अहमद, पतलू यादव, नेब्बू पागल, अहमद नवाज, काशीनाथ यादव आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी2अगस्त26*महामाया राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का आयोजन*
अयोध्या2अगस्त26*गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*