महोबा16मई26*चरखारी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित,
फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट
महोबा जनपद की तहसील चरखारी में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ तहसील परिसर में पहुंचकर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें भूमि विवाद, कब्जा, पारिवारिक विवाद, पुलिस संबंधित प्रकरण, बिजली-पानी तथा अन्य जनसमस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं राजस्व एवं पुलिस टीम को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील मामलों में मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से निस्तारण कराया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार16मई26*भाकियू नैन ने शनि जयंती के अवसर पर किया विशाल भण्डारे का आयोजन
सादुलपुर १६ मई २६ * तेज धूप और गर्मी से बेहाल दुधारू पशु, घट रहा दुग्ध उत्पादन,
मथुरा 16 मई 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा तहसील मांट मैं संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी*