महोबा12जून26*कबरई में विधायक ने पेयजल योजना की प्रगति की लिया जायजा,समय से पूरा करने के लिए दिखाए तेवर
फोटो ,,,,मौके पर जायजा लेते सदर विधायक राकेश गोस्वामी और कार्यदाई संस्था अधिकारी
अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक
महोबा। भाजपा के सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने शुक्रवार को कबरई नगर में पेयजल आपूर्ति परियोजना का गहन निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से कार्य प्रगति का जायजा लेने के बाद उन्होंने बहुप्रतीक्षित पेयजल योजना को जल्दी पूरा कराने के लिए सख्त तेवर दिखाए।
सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश गोस्वामी ने नगर पंचायत कबरई में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कलशहा बाबा पानी की टंकी को योजना से जोड़ने के चल रहे कार्य को मौके पर देखा।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। समय से पूरा करने में परियोजना में आ रही गतिरोधों की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक निर्देश देते हुए लंबित समस्याओं का समाधान कराया, जिससे कार्य को निरंतर गति प्रदान कर जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया।
विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि नगरवासियों को शुद्ध एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस परियोजना के पूर्ण होने से कबरई नगर के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा प्राप्त होगी और जलापूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ बनेगी।
स्थानीय लोगों ने भी परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण होने की अपेक्षा जताई। कार्यदायी संस्था अधिकारियों ने बताया कि द निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने के संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!