मथुरा6जून25*नगर निगम सफाई कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर 24 घंटे का अल्टीमेट दिया हमारी मांगे पूरी करें*
*मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक*
*सिद्धार्थ आर भाटिया प्रदेश सचिव ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए, बताया नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के सफाई कर्मचारियों की, की गयी भर्ती एवं पिछली लम्बित समस्याओं
आपको अवगत कराया जाता है कि वर्तमान में डूडा सफाई कर्मियों में डूडा के माध्यम से जो भर्ती की गई है, उसमें भ्रष्टाचार का पूरा बोलवाला रहा है। प्रत्येक सफाईकर्मी से एक-एक लाख रूपये भर्ती के नाम पर नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों एवं मेयर के नाम से वसूली की गई है, जिसके प्रमाण हम पर मौजूद हैं। समय आने पर पेश कर दिये जायेंगे। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की अनेक लम्बित समस्याओं का अभी तक निदान नहीं हुआ है,जिसके लिए हमारा संघ बार-बार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। हमारी लम्बित एवं वर्तमान समस्यायें निम्न प्रकार हैं
1. बैकलॉग सफाई कर्मचारियों से सफाई का कार्य किया जाये।
2. डूड़ा में कुछ दिन पहले लगाये गये 65 भर्तियों की दुबारा जांच कराई जावे।
3. आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित वेतन 10 तारीख तक दिया जाऐ, एवं साप्ताहिक अवकाश दिया जाये।
4.संविदा सफाई कर्मचारियों को 6: वेतन (डी.ए.) बढ़ाकर वेतन दिया जाये।
5. आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को अब तक 412/- रूपये के हिसाब से वेतन मिल रहा है, उसे बढ़ाकर 423.87 रूपये के हिसाब से दियाजाये, जो कि शासनादेशानुसार न्यायसंगत होगा।
उपरोक्त समस्याओं को लेकर आपके समक्ष एक 72 घण्टे का अल्टीमेटम दिनांक 09.05.2025 को दिया था लेकिन आपके द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
इस सम्बन्ध में दिनांक 12.05.2025 नगर निगम प्रशासन के साथ वार्ता हुई थी, जिसमें अधिकारियों ने हमको आश्वासन दिया कि हमारी मांगों को 5 दिन के अंदर पूरा करा देंगें। इसी आश्वासन में हमने अपना आंदोलन स्थगित कर लिया था, लेकिन हमारी मांगों का कोई निस्तारण नहीं हुआ है। पुनः हम नगर निगम प्रशासन को 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते हैं, इसके बाद हमारा आंदोलन पूर्व की भाँति चालू हो जायेगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन की होगी

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया