मथुरा31जुलाई24*मुकुट मुखारबिंद मंदिर के सेवायत पर जालसाजी का आरोप,एक करोड़ नौ लाख लेकर फरार
ठेका धनराशि को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में करने गए थे जमा
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के प्रमुख मंदिर मुकुट मुखारबिंद के सेवायत पर एक करोड़ नौ लाख सैंतीस हजार दो सौ रुपए लेकर फरार होने का आरोप है। थाने में दर्ज कराई शिकायत में मंदिर प्रबंधक चंद्रविनोद कौशिक ने आरोप लगाया कि सोमवार को मंदिर की ठेका धनराशि के करीब एक करोड़ नौ लाख रुपए लेकर वर्तमान सेवायत दिनेशचंद निवासी दसविसाए गोवर्धन यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में जमा कराने गया था। परंतु उक्त सेवायत ने जालसाजी से धनराशि को बैंक में जमा नहीं किया। धनराशि को लेकर सेवायत फरार हो गया है। काफी बार फोन करने के बावजूद उसका फोन बंद जा रहा है। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
अयोध्या19अक्टूबर25*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन -दीपोत्सव 2025 की पूरे प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई
बांदा19अक्टूबर25*नगर पालिका के भ्रष्टाचार और प्रशासन की अनदेखी पर शालिनी पटेल का तीखा हमला
मथुरा 19 अक्टूबर *मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मथुरा जिले के सभी थानों अंतर्गत महिलाओं और बच्चियों को किया गया जागरूक*