मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा27मार्च24*थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नगला बोहरा में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक ।
घटना उस समय की है जहा थाना हाईवे क्षेत्रांतर्गत श्यामबाबू अपने घर पर सो रहा था अचानक किसी कारण बस आग लग गई धीरे-धीरे आग इतनी बढ़ गई की घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया ।
पीड़ित द्वारा बताया गया कि घर में खाने के गेहूं भी जल कर राख हो गए एवं घर में खड़ी अपनी निजी बाइक एवं रिश्तेदारों की बाइक सहित सामान जल कर खाक हो गया जिसमे लगभग3 लाख का नुकसान बताया गया
जैसे ही आग की तेज लपटे उठी तो पूरे गांव के पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की तथा फायर ब्रिगेड को फोन किया फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर गांव वालों के सहयोग के साथ आग पर काबू पाया।
पीड़ित परिवार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है
मथुरा से संवाददाता विजेंद्र सैनी यूपी आज तक मथुरा की रिपोर्ट

More Stories
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए
हरिद्वार8अगस्त26*किसी के बाप की जागीर नहीं!!-तमन्ना मलिक
हल्द्वानी8अगस्त26*खूबसूरत बालों की लंबाई 271.50 सेमी (8 फीट 10 इंच) वाली रेणू धरियाल का नाम दर्ज हुआ गिनीज बुक में