संवाददाता लवकुश शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
आगरा27जून 2023*ससुर बना जल्लाद: पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ससुर ने बहू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। कुल्हाड़ी के वार से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। ये दृश्य देख लोग कांप गए। सूचना पर मायका पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर की है। यहां के रहने वाले 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी।ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
रायबरेली15अगस्त26*रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति
मथुरा 15अगस्त 26* 01 अभियुक्त को 01 चोरी की मोटर साइकिल व 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार।*
मथुरा 14 अगस्त 26 हरियाली तीज के पावन पर्व एवं वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम,एसएसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक*