मथुरा27अप्रैल25*1 मई को मथुरा बंद रहेगा, राष्ट्रवादी संगठनों ने किया आह्वान
*मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक*
मथुरा।पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में धर्म पूछकर किए गए नरसंहार के विरोध में मथुरा में 1 मई, गुरुवार को बाजार बंद रहेगा। इस निर्णय की घोषणा विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में आयोजित बैठक के बाद की गई, जिसमें संघ विचार परिवार सहित कई राष्ट्रवादी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में किया गया। वक्ताओं ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से मांग की कि वह आतंकवादियों के ठिकानों को शीघ्र नष्ट करे और पाकिस्तान को कड़ा जवाब दे। उन्होंने इस हमले को भारत की आत्मा पर सीधा आघात बताया और कहा कि राष्ट्र को अस्थिर करने की इस साजिश का जवाब देना आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि देश की जनता राष्ट्रविरोधी शक्तियों का प्रतिकार करेगी और विकास के मार्ग पर अग्रसर भारत को कोई बाधित नहीं कर सकता।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 मई को मथुरा के समस्त बाजार बंद रहेंगे। व्यापारी संगठनों और सामाजिक संगठनों से अपील की गई कि वे राष्ट्रहित में बाजार बंद रखकर अपना योगदान दें।
बैठक में सर्राफा कमेटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, नगर उद्योग व्यापार मंडल, होली दरवाजा व्यापारी समिति, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच, अधिवक्ता परिषद, लघु उद्योग भारती, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्र सेविका समिति, भारत विकास परिषद, हिंदू महासभा सहित अनेक संगठनों ने बंद के समर्थन का ऐलान किया।
बैठक में भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा, हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, विहिप संगठन मंत्री राजेश कुमार, सह विभाग कार्यवाह डॉ. संजय, विद्यार्थी परिषद संगठन मंत्री दिव्यांशु, अमन पांडे, गोकुलेश गौतम, मदन मोहन श्रीवास्तव, श्याम शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन महानगर कार्यवाह विजय बंटाजी सर्राफ ने किया जबकि गणगीत का गायन श्री ओम ने किया।
More Stories
मुजफ्फरनगर23अक्टूबर26* शिक्षक चुनाव को लेकर डीएवी कॉलेज के बाहर BJP-सपा आमने-सामने
मुजफ्फरनगर23अक्टूबर26* काशीराम आवासीय कॉलोनी में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस,,,
सहारनपुर: 23 अक्टूबर 2026 गागलहेड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन, दुकान से पायल चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार,,,