संवाददाता लवकुश शर्मा की रिपोर्ट न्यूज यूपी आजतक।
मथुरा25अगस्त23*ब्रज के लाल अमित की चंद्रयान मिशन – 3 की टीम में रही अहम भूमिका।
चंद्रयान मिशन – 3 की सफलता पर पड़ोसी देश सहित दुनिया के लगभग सभी देश भारत को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच मिशन चंद्रयान- 3 की टीम में नौझील के कोलाना निवासी अमित भारद्वाज मुख्य भूमिका में रहे
दरअसल चंद्रयान – 3 का हिस्सा रहे अमित भारद्वाज ने बताया इसरो में मेरा काम टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांडिंग के लिए एंटीना सिस्टम का डिजायन के साथ विश्लेषण करना है। साथ ही बताया कि चंद्रयान -3 मिशन में हमारे एंटीना सिस्टम में से एक ” 32 मीटर डीप स्पेस नेटवर्क एंटीना ” ने विक्रम लैंडर की लैंडिंग के दौरान सबसे महत्वपूर्ण समय समेत सीएच 3 मॉड्यूल को ट्रैक करने और कमांड करने में भूमिका निभाई है।
बताते चले कि अमित भारद्वाज की प्रारंभिक शिक्षा गांव कोलाना से ही हुई उसके बाद दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मेकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद आईआईटी दिल्ली से एम टेक किया । इसके बाद इन्होंने अपने सपने पूरे करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे । आखिरकार इन्होंने इसरो में वैज्ञानिक बनकर अपना सपना पूरा किया । इस सफलता पर सभी परिवारी जन और क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

More Stories
अयोध्या 8 jun 2026*में अनिल टेलर्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
नई दिल्ली:८ जून २०२६ * पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया, 4800 लोग बाउंड्री लाइन से बाहर किए
मथुरा 8 जून 26*थाना फरेह क्षेत्र अंतर्गत टोल से पहले गोवर्धन से आगरा जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी*