मथुरा21अक्टूबर23*खेत के विवाद में नामजदों द्वारा पीट-पीट कर वृद्ध को जान से मारने की कोशिश।
संवाददाता बिजेंदर यूपी आजतक मथुरा की रिपोर्ट
घटना गांव नगला गिरधर थाना बलदेव जनपद मथुरा की है जहां पर टीकम सिंह जो अपने खेत दौलतपुर रोड पर स्थित है शाम करीब 5:30 बजे खेत को बुवाई के लिए तैयार कर रहे थे तभी उनके पड़ोसी ओमप्रकाश एवं महेंद्र सिंह पुत्र दुर्गा सिंह तथा कृष्णकांत व अमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश एवं आकाश पुत्र महेंद्र सिंह आदि लोगों ने खेत के विवाद करते हुए टीकम सिंह के साथ लाठी-डंडा , कुल्हाड़ी आदि से जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया तथाजान से मारने की कोशिश की गई राहगीरों की मदद से किसी तरह टीकम सिंह वहां से अपनी जान बचा पाये,।
उपर्युक्त लोग गाली गलौज करते हुए धमकाते हुए कि हम तुझे छोड़ेंगे नहीं जान से मार देंगे अगर तुमने हमें अपना खेत नहीं दिया तो कहते हुए निकल गए, प्रार्थी ने बलदेव थाने में अपना प्रार्थना पत्र देकर अपने जान माल की रक्षा करने की पुलिस से गुहार लगाई है।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*