मथुरा16दिसम्बर24*जलकल विभाग द्वारा शहर के क्षेत्रो में गंगा जल का हो रहा छः महीने का सर्वे
शहर में हर जगह पीने के पानी के लिए सरकारी पाइप लाइन डाली गई है जिससे की हर क्षेत्र में पानी पहुंचाया जा सके पर कुछ क्षेत्रो में ऐसा भी है जहा तक पानी की पाइप लाइन नहीं पहुुंची है वहां के रहने वाले लोगो ने अपनी पानी की पूर्ती के लिए प्राइवेट प्लम्बर बुला कर पाइप लाइन से अपने काम काज व पीने के लिए पानी की जरूरत को पूरा किया है जलकल विभाग की सुपर वाइजर पूजा द्वारा बताया गया की जलकल विभाग द्वारा हर छः महीने का गंगाजल सर्वे किया जाता है। जिससे की लोगो को पीने के लिए शुद्ध पानी मिल सके इसके लिए हम एक टीम गठित करते है जो शहर के हर क्षेेत्र के घर घर जा कर पाइप लाइन द्वारा मिल रहे पानी को चैक करते है की वह शुद्ध है या नहीं इसके लिए हमारी टीम को हम एक कैमिकल देते है जिसकी तीन बूंद डालते ही गंदे पानी का कलर पीला हो जायेगा और अगर पानी शुद्ध है तो उसका कलर वैसा ही बना रहेगा जिससे हमे पानी की पहचान होती है की वह पीने के योग्य है या नही। जलकल विभाग से सर्वे करने पहुंची टीम से बात करने पर बताया गया की एक दिसंबर से शुरू हुए इस सर्वे में अब तक शहर के डैम्पियर नगर, कृष्णा नगर, बीएसए कॉलेज, बिल्ला मंदिर ,डीग गेट,राधा नगर ,मोहन नगर आदि स्थानो पर सर्वे हो चुका है। वर यह छः महीने तक चलता रहेगा।सर्वे में दीपा ,पिंकी ,निशा, सुमन देवी आदि टीम रही ।
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*