मथुरा12दिसम्बर24*IAS मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा डैंपियर नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क का भौतिक निरीक्षण किया गया
आज दिनांक 12 दिसंबर 2024 को श्री मनीष मीना IAS मुख्य विकास अधिकारी मथुरा के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की थीम पर पार्क को विकसित करने हेतु डंपिया नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क का भौतिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा यूपीएसआईसी, नगर निगम एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों को योजना संबंधी स्कल्पचर लगाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लोगो युक्त झूले, वॉल पेंटिंग, ग्लो साइन बोर्ड तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए होल्डिंग लगने की निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर विकसित की जाने वाले पार्क का संपूर्ण कार्य आगामी दो माह में अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए।
More Stories
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 26*लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार कर रहे लखीमपुर खीरी जिले के नागरिकों के लिए अच्छी खबर
जालौन 28 अक्टूबर 26*राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 17 एमबीबीएस छात्र 3 महीने के लिए निलंबित,
लखनऊ28 अक्टूबर 26*यूपी के स्कूलों में समय पर कोर्स पूरा कराने पर जोर।*