April 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा12अप्रैल*अन्तर्राजीय पच्चीस हजार रुपये का एक ईनामिया बदमास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

मथुरा12अप्रैल*अन्तर्राजीय पच्चीस हजार रुपये का एक ईनामिया बदमास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

मथुरा12अप्रैल*अन्तर्राजीय पच्चीस हजार रुपये का एक ईनामिया बदमास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

मथुरा से डॉकटर अजय वर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।

*थाना छाता पुलिस व स्वाट टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही में पच्चीस हजार रुपये का 1 इनामी अन्तर्राजीय बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल/गिरफ्तार।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के निर्देशन में इनामिया अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा के दिशा निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता के पर्यवेक्षण में थाना छाता पुलिस व स्वाट टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना आज दि0 11अप्रैल.2023 को थाना छाता क्षेत्रान्तर्गत रनवारी गांव से पहले कच्चे रास्ते पर से 25 हजार रूपये का इनामी अन्तर्राजीय बदमाश जाबिर पुत्र हसन निवासी ग्राम कोट थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा को दौराने पुलिस मुठभेड में घायल / गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 2 खोखा कारतूस व 3 जिंदा कारतूस व 01 कारतूस नाल में फंसा हुआ .315 बोर व एक मोटर साइकिल स्पलेन्डर प्रो नं0 RJ 05 SR 8287 बरामद हुये । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सी एच सी छाता भर्ती कराया गया । अभियुक्त उपरोक्त शातिर अपराधी हैं व थाना छाता के मुकदमा अपराध सं0 384/2021 धारा 332/333/353/336/411/414/307/34 आईपीसी थाना छाता जनपद मथुरा से वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* गिरफ्तार अभियुक्त जाबिर पुत्र हसन द्वारा अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 30.10.2021 को थाना क्षेत्र के बरसाना रोड तिराहा पर चैकिंग कर रही पुलिस टीम को घायल कर हवा में फायर करके भाग गया था। इसके अन्य 02 साथी पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

*गिरफ्तार/घायल अभियुक्त का नाम व पता—*
जाबिर पुत्र हसन निवासी ग्राम कोट थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा।

*बरामदगी-*
एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस व 01 कारतूस नाल में फंसा हुआ .315 बोर ।
एक मोटर साइकिल स्पलेन्डर प्रो नं0 RJ 05 SR 8287

*आपराधिक इतिहास—*
मु0अ0स0 384/2021 धारा 332/333/353/336/411/414/307/34 आईपीसी थाना छाता जनपद मथुरा।
मु0अ0सं0 104/2023 धारा 41/102 सीआरपीसी व 414/307 आईपीसी (पु0मु0) व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना छाता जनपद मथुरा।

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार दुबे थाना छाता मथुरा।
2.उ0नि0 श्री राजकुमार सिंह थाना छाता मथुरा।
3.उ0नि0 श्री उत्तम चौहान थाना छाता मथुरा।
4.उ0नि0 श्री अभय कुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम मथुरा।
5.है0का0 हरिजेन्द्र कुमार स्वाट टीम मथुरा।
6.का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना छाता मथुरा।
7.का0 रिंकू कुमार थाना छाता मथुरा।
8.का0 प्रीत कुमार स्वाट टीम मथुरा।
9.का0 रमन चौधरी स्वाट टीम मथुरा।
10.का0 आशुतोष स्वाट टीम मथुरा।
11.का0 सुदेश कुमार स्वाट टीम मथुरा।
12.का0 राहुल बाल्यान थाना छाता मथुरा।

Taza Khabar