मथुरा 8 जुलाई 25 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुड़िया पूर्णिमा मेला को संपन्न करने के लिए फ्लड पुलिस के द्वारा रिवर पेट्रोलिंग
बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
मुड़िया पूर्णिमा मेला 2025 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा *गोवर्धन कस्बा में स्थित राधा कुंड ,कुसुम सरोवर तथा मानसी गंगा में फ्लड पुलिस बल की टीमों के द्वारा निरंतर रिवर पेट्रोलिंग की जा रही है l यद्यपि मेला की अवधि में सुरक्षा की दृष्टिकोण से समस्त सरोवर की बैरिकेटिंग की गई है फिर भी बैरिकेटिंग को पार करके कोई गहरी सरोवर में स्नान हेतु न उतर जाए इसके लिए प्रशिक्षित डायवर्स की टोटल 09 टीम लगाई गई है जो की सभी सरोवर में गहरे पानी में स्नान हेतु लगातार रोक रही है तथा सभी से अनुरोध किया जा रहा है कि स्नान केवल प्रशासन द्वारा लगाए गए पवित्र मानसी गंगा के फब्बारा के जल मैं ही स्नान करें l* अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मथुरा तथा प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन के द्वारा आज प्रातः 4:00 बजे फ्लड टीम के साथ रिवर पेट्रोलिंग बोट से मानसी गंगा कुंड की सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया l

More Stories
लखीमपुर खीरी 24 मार्च 26*लायंस उपकार ने 19 सफल ऑपरेशन के साथ 18 निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का आंकड़ा छुआ
वाराणसी 24 मार्च 26*Varanasi Weather : मार्च में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश के आसार*
श्री गंगानगर 24 मार्च 26*शहीद दिवस पर कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, शहीदों को दी श्रद्धांजलि