मथुरा 8 अप्रैल 26* 98,853/- रुपये हड़पने की नियत से लूट की झूठी सूचना देने वाले फाइनेन्स कंपनी के एजेन्ट को गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
(मथुरा) थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा दिनांक 08.04.2026 को समय 11.50 बजे जमुनावता चौराहा थाना गोवर्धन जनपद मथुरा से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शिवकुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी जे0पी0 मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पास रूनकता थाना सिकन्दरा जिला आगरा को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त की निशादेही पर घटना से सम्बन्धित रुपयों 98,850/- को बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्घ थाना गोवर्धन से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 06.04.2026 फाइनेन्स कम्पनी के एजेन्ट शिवकुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी रूनकता थाना सिकन्दरा जिला आगरा के द्वारा 112 नम्बर पर कॉल कर पुलिस को लूट की सूचना दी गई कि मेरे द्वारा कलैक्शन की गयी नगदी धनराशि 98,853/- रुपये को अज्ञात लोगो द्वारा लूट लिया गया है । इस सूचना पर पुलिस व माइक्रो फाइनेन्स प्रा0 लि0 गोवर्धन शाखा के लोगो के द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध मे जानकारी की गयी तो प्रकाश मे आया था कि फाइनेन्स कम्पनी के एजेन्ट शिवकुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी रूनकता थाना सिकन्दरा जिला आगरा के द्वारा 98,853/- रुपये हड़पने की नियत से लूट की झूठी सूचना दी गई है । इस सम्बन्ध मे ब्रान्च मैनेजर श्री अर्जुन सिंह उपरोक्त द्वारा थाना गोवर्धन जनपद मथुरा पर दिनांक 07.04.2026 को थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 174/2026 धारा 316(5) बी0एन0एस0 बनाम अभियुक्त शिवकुमार उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-*
शिवकुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी जे0 पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पास रूनकता थाना सिकन्दरा जिला आगरा उम्र करीब 28 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- जमुनावता चौराहा थाना गोवर्धन जनपद मथुरा, दिनांक 08.04.2026 व समय 11.50 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
98,853/- रूपये
*अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अपराध का विवरण:-*
मु0अ0सं0 174/2026 धारा 316(5)/317(2) बीएनएस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री भगवत सिंह गुर्जर थाना गोवर्धन मथुरा ।
2.उ0नि0 श्री रजत दुबे चौकी प्रभारी राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
3.है0का0 1103 सुशील कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
4.का0 1595 महेन्द्र सिंह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: