October 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 6 अक्टूबर 26 मथुरा पुलिस द्वारा संबंधित जिलों से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा को सकुशल बरामद किया

मथुरा 6 अक्टूबर 26 मथुरा पुलिस द्वारा संबंधित जिलों से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा को सकुशल बरामद किया

मथुरा 6 अक्टूबर 26 मथुरा पुलिस द्वारा संबंधित जिलों से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा को सकुशल बरामद किया

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। वृंदावन क्षेत्र में गुमशुदगी और जांच प्रकरणों के संबंध में मथुरा पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। पूर्व में आए ऐसे ही एक प्रकरण में संबंधित जिलों से समन्वय स्थापित कर, हमारी टीमों ने गुमशुदा को सकुशल बरामद किया है। हमारी आम जनता से अपील है कि यदि किसी भी व्यक्ति को ऐसी कोई आशंका या शंका होती है, तो वे तत्काल अपने संबंधित जिले और थाने में नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। हमारी निर्धारित एसओपी (SOP) के तहत पीड़ित परिवार को हर संभव अपेक्षित मदद और सहयोग पुलिस द्वारा प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाएगा।
परिजनों द्वारा अपने स्तर पर पोस्टर लगाना खोजबीन की स्थापित प्रक्रिया का ही हिस्सा है। पुलिस प्रशासन भी अपनी स्थापित कार्यप्रणाली के अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आश्रमों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे पोस्टर चस्पा कराता है ताकि त्वरित सूचनाएं प्राप्त हो सकें। वर्तमान में सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से आश्रम परिसर में परिजनों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या मारपीट की जो बातें कही जा रही हैं, ऐसी कोई भी शिकायत या तथ्य अब तक स्थानीय पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है। सभी पक्षों को धैर्य बनाए रखने के लिए समझाया गया है और आवश्यक काउंसलिंग भी की जा रही है।
प्रकरण (रसिक दुलारी शरण मामले) की जांच के संबंध में हमारी कई टीमें लगातार एक्टिव हैं। जांच का दायरा विस्तृत करते हुए पीड़ित के सगे-संबंधियों, मित्रों और करीबियों से पूछताछ कर सभी महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जहां तक डीवीआर (DVR) के संज्ञान में होने के बावजूद कुछ वीडियो वायरल होने का प्रश्न है, इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाती है कि उक्त वीडियो के स्रोत के बारे में पुलिस जांच कर रही है। मामले से जुड़े सभी डिजिटल और भौतिक साक्ष्य वैज्ञानिक व वैधानिक सत्यता की जांच हेतु पुलिस अभिरक्षा में पूरी तरह प्रिजर्व्ड (Preserved) और सुरक्षित हैं। पुलिस निष्पक्षता के साथ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
*बाइटः- श्री राजीव कुमार पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मथुरा ।*

Taza Khabar