मथुरा 4 नवंबर 25 *थाना राया से गुमशुदा को तत्काल वृंदावन थाना अंतर्गत किया बरामद*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
दिनांक- 02.11.2025 को समय करीब 10.46 वजे सूचनाकर्ता कोमल सिंह पुत्र भागमल सिंह निवासी मुरसेनिया थाना राया मथुरा ने सूचना दी कि दिनांक 01.11.2025 को समय करीब 09.00 बजे मेरा पुत्र सचिन उर्फ कान्हा (उम्र करीब 20 वर्ष) थाना राया मथुरा कहीं चला गया है जो काफी तलाश करने पर नहीं मिला है । उक्त सूचना के आधार पर थाना राया पुलिस द्वारा सघन पतारसी सुरागरसी व रेलवे स्टेशन व सम्भावित स्थानों पर तलाश व सर्विलांस व लोकेशन आदि के सहयोग से गुमशुदा सचिन उर्फ कान्हा उपरोक्त को वृन्दावन से बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा मुक्त कण्ठ से पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशा की गयी ।

More Stories
रीवा12जून26*पुलिस लाइन में अनुशासन और दक्षता की परख: एसपी ने किया जनरल परेड, वाहनों और डॉग स्क्वायड का गहन निरीक्षण*
मैहर12जून26*मैहर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 35 किलो गांजा बरामद*
रीवा12जून26*8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 9 दिन बाद गिरफ्तार, टॉफी का लालच देकर किया था अपहरण*