मथुरा 31 मार्च 26*दोताना चौकी क्षेत्र के रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी, 09 युवक-युवतियां गिरफ्तार की गई ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
आज दिनांक 31.03.2026 को दोपहर थाना कोतवाली छाता के अंतर्गत दोताना चौकी क्षेत्र में स्थित ‘चोटी वाला’ रेस्टोरेंट पर पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। रेस्टोरेंट के बेसमेंट में बने गुप्त कमरों की तलाशी के दौरान 05 युवतियों और 04 युवकों को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मौके से पुलिस ने कुछ क्यूआर कोड्स (QR Codes) व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पकड़े गए सभी व्यक्तियों को छाता पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है और सम्बन्धित धाराओं के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।

More Stories
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में सामाजिक न्याय की नई पहल, हर गुरुवार को SC टोलों में लगेगा संत रविदास विकास शिविर,
पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में 12 सितंबर को लगेगी साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत,