मथुरा 30 जून 26: यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा आज दिनांक 30.06.2026 को समय करीब 03:35 बजे थाना राया क्षेत्रान्तर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 112 से 113 के मध्य एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोला बस सर्विस की एक वोल्वो बस (नम्बर BR 28P 4723), जिसमें लगभग 65 यात्री सवार थे, की टक्कर एक ट्रेलर (नम्बर RJ 47 GA 8143) से हो गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद मथुरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी महावन, थाना प्रभारी राया मय पुलिस बल और एसडीआरएफ व फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुँच गईं। इस दुर्घटना में 4 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है, जबकि 21 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत उपचार हेतु मथुरा जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों का बेहतर इलाज चल रहा है l बस में सवार लगभग 39 सुरक्षित यात्रियों को अन्य साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और यातायात सामान्य रूप से जारी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
More Stories
पूर्णिया बिहार14अक्टूबर26* ईंट से पीट-पीटकर शौकत अली की हत्या, जलालगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में बेगूसराय से दबोचा हत्यारा
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* मिशन शक्ति अभियान: छात्रा अंजनी पाल बनीं एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी,
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: रूड़की रोड स्थित ए.सी.एन. हॉस्पिटल सील,,,