मथुरा 3 जुलाई 26* पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 बदमाश हुआ घायल व 01 बदमाश मौके से हुआ फरार जिसकी तलाश हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 03.07.2026 को न्यू कोसी गोपालबाग बाईपास रोड पर रोड से करीब 01 किलोमीटर अजीजपुर की तरफ से संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की उपलब्ध संसाधनों से चेकिंग करने के दौरान सामने से अजीजपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बिना नंबर प्लेट की आती हुई दिखाई दी जिसको रुकवाने का प्रयास किया गया तो उक्त मोटरसाइकिल को मोड़कर गांव अजीजपुर की ओर भागने का प्रयास करने लगे तो थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल को उचित बल प्रयोग कर रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी/टीम पर जान से मारने की नीयत से 02 राउंड फायर किए जिससे पुलिस टीम में शामिल एक सिपाही घायल हो गया तथा अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बचें । पुलिस ने आत्मरक्षार्थ हेतु अभियुक्त पर कमर के नीचे की तरफ फायर किया तो गोली उसके पैर में लगी जिससे बदमाश वही चिल्लाते हुए गिर गया । पुलिस टीम द्वारा सावधानी से बदमाश/अभियुक्त के पास पहुंचकर देखा गया तो उसके पैर में गोली लग जाने से खून बह रहा था और उसके पास वही पर एक तमंचा पड़ा था जिसे अभियुक्त/बदमाश से दूर किया गया। अभियुक्त का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अनीश पुत्र रजक निवासी आलि मेव थाना बहीन जनपद पलवल उम्र करीब 42 वर्ष बताया । अभियुक्त अनीश उपरोक्त के सीधे पैर में गोली लगी तथा उसके पास से 01 तमंचा .315 बोर व 03 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए तथा दो खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुए । एक अभियुक्त मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। घायल अभियुक्त के जीवनरक्षार्थ हेतु हिरासत पुलिस में लेते हुए उपचार वास्ते अस्पताल भेजा गया ।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार