मथुरा 29 सितंबर 25* “MISSION SHAKTI” थाना छाता
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक से
मथुरा*माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान फेज 5.0 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना छाता पुलिस द्वारा राधे लाल जमुना बाई विद्यालय में बालिकाओं को महिलाओं एवं बेटियों के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिला सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां- जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर अभियान को सफल बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज 2चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली11अगस्त2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।