मथुरा 29 अप्रैल 25* गुमशुदा की हत्या कर शव कुआं में फेंकने में एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा महोदय के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मथुरा महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी थाना बरसाना के कुशल नेतृत्व में थाना बरसाना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.04.2025 को समय करीब 10.05 बजे कामा बार्डर थाना बरसाना जनपद मथुरा से मु0अ0सं0 159/2025 धारा 103(1),351(3) बीएनएस व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट थाना बरसाना मथुरा से सम्बन्धित अभियुक्त अभियुक्त विनोद पुत्र विक्रम निवासी सिहाना थाना छाता जनपद मथुरा उम्र करीब 46 वर्ष को गिरफ्तार किया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 24.04.2025 को वादी मुकदमा श्री वीरेन्द्र निवासी ग्राम अधुआ थाना मांट जिला मथुरा की पुत्री अपने ससुराल ग्राम ब्रिजवारी थाना बरसाना जनपद मथुरा से बिना बताये कही चली गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर थाना बरसाना पर गुमशुदगी संख्या 04/2025 दिनांक 25.04.2025 को दर्ज की गयी थी जिसकी जांच उ0नि0 श्री राहुल सिंह (चौकी प्रभारी नन्दगांव थाना बरसाना) के द्वारा की जा रही थी । साथ ही गुमशुदा की तलाश उसके परिवारीजन द्वारा भी की जा रही थी । दिनांक 27.04.2025 को वादी मुकदमा को सूचना मिली थी कि थाना जैत क्षेत्र के अन्तर्गत विजय पुत्र अमरचन्द निवासी चौमुहा थाना जैत जनपद मथुरा के खेत में बने कुआं से एक महिला का शव बरामद हुआ है, जिसके शव की पहचान वादी मुकदमा व परिवारीजन द्वारा की गयी थी । गुमशुदा की तलाश के दौरान गुमशुदा की सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से ज्ञात हुआ था कि गुमशुदा विनोद पुत्र विक्रम निवासी सियाना थाना छाता जनपद मथुरा के साथ घर से गयी थी । गुमशुदा व विनोद का आपस में प्रेम प्रसंग था जिससे गुमशुदा करीब तीन माह की गर्भवती थी । गुमशुदा, अभियुक्त विनोद के साथ रहना चाहती थी, किन्तु विनोद पूर्व से शादी शुदा होने के कारण गुमशुदा को अपने साथ नहीं रखना चाहता था । अभियुक्त विनोद उपरोक्त द्वारा दिनांक 24.04.2025 को गुमशुदा को अपने साथ ले जाकर चौमुहा में विजय के खेत पर गुमशुदा का गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता -*
विनोद पुत्र विक्रम निवासी सिहाना थाना छाता जनपद मथुरा उम्र करीब 46 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
स्थान – कामा बार्डर थाना बरसाना जनपद मथुरा, दिनांक 29.04.2025 व समय करीब 10.05 बजे ।
*अभियुक्त विनोद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 526/2016 धारा 376डी,506 भादवि व 3(1)(2) एससी/एसटी एक्ट थाना छाता मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 151/2022 धारा 323,324,427,452,504,506 भादवि थाना छाता मथुरा ।
3.मु0अ0सं0 301/2024 धारा 323,325,452,506 भादवि थाना छाता मथुरा ।
4.मु0अ0सं0 159/2025 धारा 103(1),351(3) बीएनएस व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट थाना बरसाना
जनपद मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राजकमल सिंह थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 श्री राहुल सिंह चौकी प्रभारी नन्दगांव थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
3.है0का0 1217 अवनीश कुमार, थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
4.का0 1163 सुनील कुमार, थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
5.का0 1607 राहुल कुमार थाना बरसाना जनपद मथुरा ।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*