March 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

मथुरा 24 मार्च 26*श्री मोहन भागवत जी मा0 सरसंघचालक आर.एस.एस के वृन्दावन आगमन पर डायवर्जन प्लान*

मथुरा 24 मार्च 26*श्री मोहन भागवत जी मा0 सरसंघचालक आर.एस.एस के वृन्दावन आगमन पर डायवर्जन प्लान*

बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा

कृपया अवगत कराना है कि श्री मोहन भागवत जी मा0 सरसंघचालक आर.एस.एस के मथुरा वृन्दावन आगमन को दृष्टिगत रखते हुए *दिनाँक 24.03.2026 को प्रातः 06.00 बजे* से समाप्ति तक वृन्दावन मथुरा की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से संचालित होगी —

➡️ *प्रतिबंधित मार्ग*
1. वृन्दावन कट , पानीगांव चौराहा से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।
2. पानीगांव चौराहा / भोपत ढाबा से सौ-सैया कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे
3. पानी घाट तिराहा (यमुना पुल) से सौ-सैया तिराहा की ओर वीआईपी मूवमेन्ट के समय सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
4. चामुण्डा कट से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन वीवीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
5. कैलाश नगर चौराहा से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के वाहन वीवीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
6. गोकुल रेस्टोरेन्ट/ कल्याण करोति एवं मसानी चौराहा से वृन्दावन की ओर भारी एवं कॉमर्शियल वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
7. आईटीआई कट से सौ-सैया तिराहा की ओर वीआईपी मूवमेन्ट के समय सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
8. अटल्ला चौराहा से सौ-सैया तिराहा की ओर वीवीआईपी मूवमेन्ट के समय सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
9. केशवधाम चौकी चौराहा से पापडी चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन वीवीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
10. प्रेम मन्दिर तिराहा से पापडी चौराहा की ओर वीआईपी मूवमेन्ट के समय समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
11. रुकमणि बिहार गेट से रुकमणि विहार गोल चक्कर की ओर समस्त प्रकार के वाहन वीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।
12. रुकमणि विहार गोल चक्कर से केशवधाम चौकी की ओर समस्त प्रकार के वाहन वीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।
13. वैष्णोदेवी/चारधाम से सभी प्रकार के भारी वाहन बडी बस एवं छोटी बस वृन्दावन की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी।
14. चारधाम गेट के पास मैदान पर लगे वैरियर से छटीकरा अण्डर पास की ओर रॉग साइन आने वाले वाहन वीवीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
15. छटीकरा से कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के वीवीआईपी मूवमेन्ट के समय पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।

➡️ *डायवर्जनः-*
1. छटीकरा से वृन्दावन होते हुए यमुनाएक्सप्रेस – वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल व भारी वाहन छटीकरा से मथुरा बरेली हाइवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओऱ जा सकेगे ।
2. गोकुल रेस्टोरेन्ट व मसानी चौराहा से कस्वा वृन्दावन होते हुए यमुनाएक्सप्रेस – वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल व भारी वाहन गोकुल रेस्टोरेन्ट से मथुरा बरेली हाइवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओऱ जा सकेगे ।
3.यमुना एक्सप्रेस – वे वृन्दावन कट से वृन्दावन होते हुए एचएच -19 को जाने वाले कॉमर्शियल व भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस – वे राया कट से मथुरा बरेली हाइवे होते हुए एन.एच-19 की ओर जा सकेगे ।

*नोटः- वीवीआईपी के आगमन पर मथुरा वृन्दावन मे इन सभी प्रतिबन्धों के अलावा फायर सर्विस/ एम्बूलेन्स एवं इमरजेन्सी वाहन के लिए आवागमन खुला रहेगा ।*

Taza Khabar