मथुरा 23 जून 26* जनपद के सभी फायर स्टेशन प्रभारीयो, यूपी 112 के प्रभारी के साथ अग्नि सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* *आज दिनांक 23.06.2026 को जनपद मथुरा में पुलिस कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत द्वारा जनपद के समस्त फायर स्टेशन प्रभारियों और UP 112 के प्रभारी के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना था ।*
बैठक के दौरान, फायर स्टेशन वाइज उपलब्ध फायर फाइटिंग उपकरणों, संचार प्रणालियों और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में तहसील वाइस प्रशिक्षित अग्नि सचेतकों की सूची, तथा विगत तीन वर्षों में जारी एनओसी (NOC) का अद्यतन विवरण तैयार करें।
*इसके अतिरिक्त वैठक में, जनपद के सभी जी+3 व्यावसायिक भवनों और हाई-राइज इमारतों का विस्तृत ब्यौरा तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसमें भवन मालिकों की जानकारी, संभावित फुट फाल का डेटा और वेंटिलेशन की स्थिति शामिल होगी। सभी प्रभारियों को इन भवनों का स्थलीय निरीक्षण कर फायर फाइटिंग सिस्टम को क्रॉस-चेक करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।*

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_