April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 22 अप्रैल 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा हत्या प्रयास व बलबा करने वाले 04 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।*

मथुरा 22 अप्रैल 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा हत्या प्रयास व बलबा करने वाले 04 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।*

मथुरा 22 अप्रैल 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा हत्या प्रयास व बलबा करने वाले 04 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*मथुरा* थाना बरसाना पुलिस द्वारा दिनांक 22.04.2026 को समय 12.05 बजे ग्राम साँखी मंदिर से अभियुक्तगण 1. प्रहलाद पुत्र जगदीश निवासी ग्राम रहेडा थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र करीब 25 वर्ष को एक अदद तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 वोर व 01 खोखा कारतूस 12 बोर, अभियुक्त 2. ओमा उर्फ ओमप्रकाश पुत्र जवाहर सिंह उम्र करीब 42 वर्ष, 3. शेरा उर्फ शेरपाल पुत्र रक्षपाल सिंह उम्र करीब 45 वर्ष, व 4. श्यामु उर्फ श्यामसुन्दर पुत्र बिज्जो उर्फ लक्ष्मणप्रसाद उम्र करीब 23 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम रहेडा थाना बरसाना मथुरा सम्बन्धित मु0अ0सं0 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 125, 352, 351(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 13.04.2026 को ग्राम रहेडा थाना बरसाना मथुरा में दो पक्षो के मध्य रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया था । दोनो पक्षों के लोगो द्वारा आपस में गाली गलौज करते हुए लाठी डण्डा सरिया आदि से एक-दूसरे पर हमलावर होकर तथा छतो से एक-दूसरे की ओर निशाना साधते हुए जान से मारने की नियत से अवैध शस्त्रो से फायरिग की गई । इस सम्बन्ध में थाना बरसाना पर मु0अ0सं0 – 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 125, 352, 351(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट किया गया था। मुकद्दमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता:-*
1.प्रहलाद पुत्र जगदीश निवासी ग्राम रहेडा थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र करीब 25 वर्ष ।
2.ओमा उर्फ ओमप्रकाश पुत्र जवाहर सिंह उम्र करीब 42 वर्ष ।
3.शेरा उर्फ शेरपाल पुत्र रक्षपाल सिंह उम्र करीब 45 वर्ष ।
4.श्यामु उर्फ श्यामसुन्दर पुत्र बिज्जो उर्फ लक्ष्मणप्रसाद उम्र करीब 23 वर्ष निवासीगण ग्राम रहेडा थाना बरसाना मथुरा ।

*गिरप्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-*
अभियुक्त प्रहलाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-
1.मु0अ0सं0 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 125, 352, 351(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट व 5/25/27 आर्मस एक्ट थाना बरसाना मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 189/2019 धारा 60/63/72 एक्स एक्ट थाना बरसाना मथुरा ।
3.मु0अ0सं0 243/2021 धारा 232/498ए/506 भादवि थाना बरसाना मथुरा ।
4.मु0अ0सं0 261/2024 धारा 406/427 भादवि थाना बरसाना मथुरा ।
5.मु0अ0सं0 05/2026 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/352 बीएनएस व 3(1) द, ध एससीएसटी एक्ट।

*अभियुक्त ओमा उर्फ ओमप्रकाश, शेरा उर्फ शेरपाल व श्यामु उर्फ श्याम सुन्दर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-*
मु0अ0सं0 131/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 125, 352, 351(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट व 5/25/27 आर्मस एक्ट थाना बरसाना मथुरा ।

*अभियुक्त प्रहलाद उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
एक तमंचा 12 बोर, एक जिन्दा कारतूस 12 वोर व 01 खोखा कारतूस 12 बोर ।

*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्र0नि0 अश्वनी कुमार थाना बरसाना मथुरा ।
2.उ0नि0 दीपक कुमार थाना बरसाना मथुरा ।
3.उ0नि0 प्रवीन तेवतिया थाना थाना बरसाना मथुरा ।
4.उ0नि0 हरीकृष्ण सिंह थाना बरसाना मथुरा ।
5.है0का0 309 चन्द्रप्रकाश थाना बरसाना मथुरा ।
6.है0का0 1149 कैशवदेव थाना बरसाना मथुरा ।
7.है0का0 1655 विनोद कुमार थाना बरसाना मथुरा ।
8.का0 2442 मोहित कुमार थाना बरसाना मथुरा ।

Taza Khabar