मथुरा 16 जुलाई 26OPERATION CONVICTION*
*थाना- नौहझील, जनपद मथुरा*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* *श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर वादी के घर में घुसकर वादी की नाबालिग पुत्री के साथ छेडखानी, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करना, मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने वाले सभी अभियुक्तगण को 06-06 वर्ष का सश्रम कारावास, अभियुक्त श्यामबाबू को 11,000/- रुपये व अभियुक्तगण आकाश उर्फ निकुंज, मनीष पुत्र श्यामबाबू को 14,000-14,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से *थाना नौहझील जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 330/2018 धारा 323/354/452/504/506 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट में आज दिनांक 16.07.2026 को माननीय न्यायालय पोक्सो-02 मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचारण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण 1.श्यामबाबू पुत्र विक्रम सिंह निवासी बाघई थाना नौहझील जनपद मथुरा को 06 वर्ष का कारावास व 11,000/- रुपये का अर्थदण्ड, 2. आकाश उर्फ निकुंज पुत्र श्यामबाबू निवासी बाघई थाना नौहझील जनपद मथुरा व 3.मनीष पुत्र श्यामबाबू निवासी बाघई थाना नौहझील जनपद मथुरा को 06-06 वर्ष का कारावास व 14,000-14,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया ।*

More Stories
नई दिल्ली16जुलाई26*हाइड्रोजन ट्रेन,हरित भविष्य की ओर भारतीय रेल की ऐतिहासिक छलांग
प्रतापगढ़16जुलाई26*रक्तदान महादान: डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन